मोहाली। एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए परेशान और मारपीट करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति गुड्डू निवासी गांव बलौरी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाजिस निवासी गांव बिशनपुरा, जीरकपुर ने बताया कि छह मई, 2017 को उसकी शादी आरोपी गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा और उसके साथ मारपीट करता था। इस शिकायत के बाद जांच इंचार्ज वुमन सेल ने की। बाद में इस जांच की रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) और एसपी (हेडक्वार्टर) के पास भेजी गई। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह लेकर आरोपी पर केस दर्ज करने का आदेश दिया। संवाद