फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एन्हांसमेंट में कटौती पर खुशी, सेक्टर-78 में विकास कार्यों को गति देने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रेजिडेंट वेलफेयर एंड डेवलपमेंट कमेटी सेक्टर-78 की जनरल बॉडी मीटिंग प्रधान कृष्णा मित्तू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने सेक्टर-76 से 80 में बढ़ाई गई एन्हांसमेंट के गंभीर मुद्दे के समाधान पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ी हुई कीमत को कम करवाने में हलका विधायक सरदार कुलवंत सिंह, एंटी एन्हांसमेंट कमेटी सेक्टर-76 से 80 के कन्वीनर सुखदेव सिंह पटवारी तथा पूरी एंटी एन्हांसमेंट कमेटी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर विधायक सरदार कुलवंत सिंह से अपील की गई कि गमाडा संशोधित नोटिफिकेशन जल्द जारी करवाया जाए, ताकि जिन अलॉटियों ने पूरी राशि या पेनल्टी सहित भुगतान किया है, उन्हें रिफंड मिल सके। मीटिंग के दौरान सेक्टर-78 में लाइब्रेरी का निर्माण, शहीद भगत सिंह पार्क नंबर-17 और पार्क नंबर-16 के बीच वेरका बूथ के पास सुविधाएं विकसित करना, सेक्टर-77 में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण शुरू करना शामिल है। इसके अलावा अन्य मामलों पर भी चर्चा की गई। बैठक में इंद्रजीत सिंह, मेजर सिंह, सुरिंदर सिंह कंग, गुरदेव सिंह सरां, दर्शन सिंह, संतोष सिंह, जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह भिंडर, सतपाल सिंह, राजिंदर सिंह सैनी, हाकम सिंह राय, सरदूल सिंह, चरण सिंह, अशोक कुमार, नरेश कुमार, कृष्ण लाल धीमान, गुरमुख सिंह, राजपाल कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें