लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सरसीणी बस स्टैंड के निकट एक व्यक्ति को आधा किलो अफीम समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान विशाल निवासी माली फतेहगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस करीब शाम पांच बजे हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित झरमड़ी से लालड़ू की ओर आ रही थे। जैसे ही पुलिस पार्टी सरसीणी बस स्टैंड के निकट पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से आधा किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।