फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, गाड़ी पलटी 15 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर कालका बाईपास पर भयंकर हादसा हो गया। सेब के स्टोर से कम कर लौट रहे लोगों ने लोडिंग गाड़ी वाले से लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी पलट गई और इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार सूरज पिंजौर निवासी ने बताया कि पिंजौर कालका बाइपास पर बने सेब के स्टोर में वह अन्य लोगों के साथ काम करता है। सोमवार शाम को काम करने के बाद सभी लोग सड़क पर खड़े थे। उसी दौरान कालका की तरफ से एक लोडिंग वाली गाड़ी रही थी। सभी ने पिंजौर जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी और गाड़ी में करीब 20 लोग सवार हो गए। गाड़ी सवार लोगों ने बताया कि चालक काफी तेज गाड़ी चला रहा था। जैसे ही गाड़ी कुछ दूरी पर पहुंचा तो गाड़ी संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गयी। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए है। उन्हें उपचार के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में पहुंचा गया है। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया है। घायलों की पहचान सूरज, सरोज, सोनम, नीरज पिंजोर व अन्य पिंजर निवासियों के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें