मोहाली। जिला भाषा विभाग की ओर से मंगलवार को पैरागान स्कूल सेक्टर-71 में विद्यार्थियों के लिए लिखित बाल साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पंजाब के शिक्षा हरजोत सिंह बैंस और भाषा विभाग, पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह ज़फर के मार्गदर्शन में करवाई गई।
शोध अधिकारी डॉ. दर्शन कौर ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और इन प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने और भेजने के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए जिला अनुसंधान अधिकारी डॉ. दर्शन कौर ने बताया कि श्रेणी ''''ए'''' (छठी से आठवीं) में प्रथम स्थान गुरजोत सिंह (एस.एच.एस. करकौर), द्वितीय स्थान हरलीन कौर (शिवालिक पब्लिक स्कूल, फेज-6, मोहाली) और तृतीय स्थान गुरमनप्रीत सिंह (गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-92, मोहाली) ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार, श्रेणी ''''बी'''' (नौवीं से बारहवीं) में प्रथम स्थान हरजोत सिंह (शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-66, मोहाली), द्वितीय स्थान जपनिमित सिंह (शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-66, मोहाली) और तृतीय स्थान सिमरन कौर (एसएसएसएस झंजेड़ी) ने प्राप्त किया। इसी प्रकार, ''''सी'''' श्रेणी (स्नातक) में प्रथम स्थान मनप्रीत कौर (गवर्नमेंट कॉलेज, डेराबस्सी), द्वितीय स्थान नवजोत सिंह (गवर्नमेंट कॉलेज, फेज-6, मोहाली) और तृतीय स्थान जैस्मीन कौर (गवर्नमेंट कॉलेज, डेराबस्सी) ने प्राप्त किया।