जीरकपुर। सीनियर सिटीजन फोरम जीरकपुर की जनरल बॉडी बैठक में गुरदीप सिंह भोगल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में फोरम के उप-नियमों में संशोधन भी पास किए गए और नई गवर्निंग बॉडी का चुनाव संपन्न हुआ।
नई टीम में जगतार सिंह सोढ़ी अध्यक्ष, तिलकराज अरोड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अमरजीत सिंह विर्दी महासचिव बने। जोगिंदर कुमार दुआ वित्त सचिव, संसार सिंह प्रशासन सचिव, प्रेम चंद सचिव और दीवान सिंह खेल सचिव चुने गए। विमल कुमार थापर लेखा परीक्षक, बलवंत सिंह पन्नू जनसंपर्क सचिव और कर्नल एन. के. सियाग मुख्य सलाहकार नियुक्त हुए। फोरम ने महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया। इसमें गुरदेव कौर सोढ़ी सह-अध्यक्ष, सतविंदर कौर भोगल अध्यक्ष और सरोज थापर सचिव बनीं। ये पदाधिकारी बुजुर्ग महिलाओं के कल्याण और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। अध्यक्ष जगतार सिंह सोढ़ी ने पुरानी टीम को धन्यवाद देते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।