फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी होटल के बाहर चली गोली, मौके से .32 बोर का खोल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी के एक निजी होटल के बाहर वीरवार देर शाम अरविंदर सिंह पर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से .32 बोर का एक खोल बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में मामला युवती को लेकर हुए विवाद से जुड़ा होने का शक जताया जा रहा है।बलौंगी थाने के एसएचओ भगतवीर सिंह ने बताया कि अरविंदर सिंह ने पुलिस को गोली चलने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक खोल मिला। पीड़ित ने पुलिस को चार से पांच व्यक्तियों के नाम बताए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पहले युवती को लेकर कुछ युवकों में विवाद हुआ था, जिसके बाद अरविंदर सिंह पर गोली चलाने की बात सामने आई। हालांकि, पुलिस ने इस पहलू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस होटल व आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जांच डेराबस्सी तक पहुंच गई है और कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। एसएचओ ने कहा कि भूमिका सामने आने पर कानूनी कार्रवाई होगी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें