फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नौकरी की गारंटी और वेतन न मिलने पर गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों ने शिक्षा भवन के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के सरकारी कॉलेजों में सालों से सेवाएं दे रहे गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों ने सोमवार को फेज-8 स्थित शिक्षा भवन के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। असिस्टेंट प्रोफेसरों ने नौकरी की सुरक्षा और रुके वेतन को लेकर संयुक्त फ्रंट पंजाब के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। धरने में शामिल प्रदेशभर के प्रोफेसरों ने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आरोप लगाया कि नए नियमित प्रोफेसरों की नियुक्ति के बाद प्रदेश के करीब 185 गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसरों की नौकरियों पर संकट आ गया है।
विज्ञापन

उनकी पोस्ट को खाली दिखाकर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जबकि वे सालों से कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जनवरी 2025 से करीब 123 प्रोफेसरों को वेतन नहीं मिला है। इसके बावजूद वे नियमित रूप से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। कई कॉलेज प्रबंधकों ने अब तक इन प्रोफेसरों का बजट भी विभाग को नहीं भेजा।



मुख्यमंत्री ने किया था वादा, धरातल पर कोई नीति नहीं
संयुक्त फ्रंट पंजाब के नेताओं डॉ. राविंदर सिंह मानसा, प्रो. गुरसेव सिंह पटियाला, डॉ. परमजीत सिंह अमृतसर, प्रो. मोहम्मद तनवीर संगरूर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से एलान किया था कि किसी का चूल्हा नहीं बुझने देंगे, लेकिन आज सैकड़ों परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। छह-सात माह से गेस्ट प्रोफेसरों को केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन न तो कोई नीति बनाई न ही वेतन जारी हुआ। प्रोफेसरों ने कहा कि वे कई बार शिक्षामंत्री और विभागीय अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार केवल विचाराधीन कहकर फाइलें आगे बढ़ा दी जातीं हैं। विभाग अब तक प्रभावित प्रोफेसरों का वेतन जारी करने के लिए कोई स्पष्ट पत्र कॉलेजों को नहीं भेज सका।
विज्ञापन




नीतिगत समाधान नहीं निकला तो होगा व्यापक आंदोलन
धरने में शामिल प्रोफेसरों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी नौकरी सुरक्षित करने की नीति नहीं बनाई गई और लंबित वेतन जारी नहीं किया गया, तो प्रदेशभर में चरणबद्ध संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रो. विकास (सुनाम), प्रो. वंदना, प्रो. चमकौर, प्रो. कुलदीप बाहिया, प्रो. बलदीप कौर, प्रो. मनिंदर कौर, डॉ. मनीता जोशी, प्रो. नवदीप कौर, डॉ. जगदेव कुमार, डॉ. हरिंदर कुमार, प्रो. गुलशन (संगरूर), प्रो. इकबाल (डेराबस्सी), प्रो. सुखचैन सिंह (मलेरकोटला), प्रो. रमनदीप सिंह समेत अनेक जिलों के गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें