फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को हरा-भरा बनाने को सरकार की विशेष कवायद

Wed, 29 Jun 2016 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
tree - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य के हरा भरा बनाने के लिए दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी मंडियों को गोद लेंगे। वहां पर सरकार व मंडी बोर्ड की ओर से पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी मंडी बोर्ड के सचिव तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने दी।
विज्ञापन

समागम में मंडी बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रशासन राजदीप कौर व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए। इस मौके पर सचिव ने बोर्ड के सबसे सीनियर दर्जा चार मुलाजिम से इस मुहिम की शुरुआत करवाई गई। वहीं, इस पौधे की देख रेख की जिम्मेदारी भी उन्हें ही सौंपी गई। उन्होंने बताया कि राज्य को हरा भरा बनाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही गांवों में पौधे लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। सिद्धू ने बताया कि  इस साल बरसाती सीजन के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ राज्य भर की मंडियों में छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

संगठनों की ली जाएगी सहायता
इस मुहिम के तहत चकरेसिया, पीपल, नीम और फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसमें सार्वजनिक संस्थान, बैंक, एनजीओ, क्लब और धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें