फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ, कर्ब बनेंगे सड़कों पर सुरक्षा होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नगर निगम ने शहर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। हाल ही में गठित नई निगम टीम के कार्यभार संभालने के बाद करीब 22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। इन कार्यों में शहर को हराभरा और सुंदर बनाने के लिए ग्रीन बेल्टों का विकास, फुटपाथ, कर्ब-चैनल, पेवर ब्लॉक, सड़क सुरक्षा सुविधाएं, नए ट्यूबवेल और नगर निगम कार्यालय का नवीनीकरण शामिल है।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विकास कार्यों को गति देकर जनता तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। पिछले कई महीनों से लंबित परियोजनाओं को अब तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। नगर निगम की योजना के तहत इंडस्ट्रियल एरिया समेत शहर की प्रमुख सड़कों पर स्थित ग्रीन बेल्टों का सुंदरीकरण किया जाएगा।
विभिन्न क्षेत्रों में फुटपाथों का निर्माण, कर्ब-चैनल बदलने, पेवर ब्लॉक बिछाने और अन्य सिविल कार्य भी कराए जाएंगे। शहर में सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए जोन-1 से जोन-4 तक रोड सेफ्टी फर्नीचर लगाने के भी टेंडर जारी किए गए हैं। इससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

11 नए गांवों में छह करोड़ रुपये से लगेंगे ट्यूबवेल: नगर निगम सीमा में हाल ही में शामिल किए गए 11 गांवों में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए करीब छह करोड़ रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत संभालकी, कंबाली, लखनौर, चप्पड़चिड़ी कलां, चप्पड़चिड़ी खुर्द, बल्लोमाजरा, बलियाली, बलौंगी, लांडरा, ग्रीन एनक्लेव बल्लोमाजरा और रूड़का में 300 मिमी व्यास और 350 मीटर तक गहराई वाले ट्यूबवेल पंपिंग मशीनरी सहित स्थापित किए जाएंगे। इससे इन गांवों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को काफी हद तक दूर करने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें