फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ग्रंथी सिंह को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मारी, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। माई बन्नो मंदिर चौक पर सुबह बाइक सवार ग्रंथी सिंह को किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्रंथी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव कराला निवासी और सीनियर नेता मास्टर गुरजीत सिंह कराला ने बताया कि गांव निवासी भाग सिंह चार दशकों से गांव के गुरुद्वारा साहिब में पाठ और कथा करते हैं।
विज्ञापन

वह अपने बाइक पर घर का सामान खरीदने के लिए बनूड़ गए थे। उन्होंने बताया कि जब ग्रंथी सिंह सुबह करीब आठ बजे बनूड़ के मेन बाजार के सामने माई बन्नो मंदिर से घर का सामान लेकर निकल रहे थे, तो अचानक एक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। ग्रंथी सिंह को इलाज के लिए मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें