फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में गवर्नर फराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में गवर्नर फराएंगे तिरंगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया जाएगा। इस समागम में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर तिरंगा फहराएंगे। यहां सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा और यहां करीब साढ़े सात सौ जवान सुरक्षा में लगाए गए हैं। समागम स्थल के एरिया को पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हालांकि डीसी मोहाली गिरीश दियालन साफ कर चुके हैं कि मोहाली में कोविड के चलते कोई बड़ा सार्वजनिक समागम नहीं होगा। वहीं, कोविड संबंधी प्रोटोकाल जैसे कि हाथ सैनिटाइज करना, सामाजिक दूरी और मास्क पहनने को यकीनी बनाया जाएगा। इस समागम में शामिल होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए चार स्क्रीनिंग टीमें समागम स्थल पर तैनात रहेंगी। इस समागम के दौरान किसी भी तरह का कोई सभ्याचारक प्रोग्राम पेश नहीं किया जाएगा। पुलिस व एनसीसी की तरफ से मार्च पास्ट किया जाएगा और लोगों को जागरूक करने संबंधी विभागों की तरफ से झांकियां पेश की जाएंगी। परेड़ की अगुवाई महिला डीएसपी रुपिंदरदीप कौर सोही की ओर से की जाएगी। पुलिस रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर जनाहखेला की टुकड़ियों और यूटी चंडीगढ़ पुलिस की टुकड़ी भी इस मौके मार्च पास्ट में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें