मोहाली। गणतंत्र दिवस पर कोरोना काल में बढ़िया काम करने वाले जिला सेहत विभाग के पांच अधिकारियों और मुलाजिमों को सम्मानित किया गया। इन सभी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल बनवारी लाल पुुरोहित ने सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मानित होने वालों में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, एसएमओ जिला अस्पताल डॉ. विजय भगत, हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह डाहरी, डॉ. मनप्रीत सिंह सीएचओ और सफाई सेवक संदीप सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने स्टाफ को सम्मान मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग के सभी डॉक्टों और कर्मचारियों ने कोरोना काल में संक्रमितों के इलाज में दिन रात सेवा की है।