फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : सभी सरकारी और निजी कोविड केयर सेंटर के कैमिस्टों को सरकार मुहैया करवाएगी रेमेडिसिवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के मरीजों को रेमेडिसिवर 100 एमजी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। इसके तहत अब राज्य सरकार ने सरकारी और निजी कोविड देखभाल केंद्रों के अंदर स्थित केमिस्टों को सरकारी स्टॉक से इंजेक्शन उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। यह पूरा काम एक योजना के तहत किया जाएगा, साथ ही सारी दवाई का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके पीछे कोशिश यही है कि जरूरत पड़ने पर मरीज को आसानी से दवाई उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से सेंट्रल स्टोर पर प्राप्त रेेमेडिसिवर की सप्लाई सभी जिलों को आवंटित की जाएगी। ताकि इसे आगे पंजाब के सरकारी और निजी कोविड देखभाल केन्द्रों के अंदर स्थित केमिस्टों को उपलब्ध करवाया जा सके। हालांकि, दवाई पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें डीसी, सिविल सर्जन और जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी/ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जो दवा के वितरण संबंधी फैसला लेंगे। निजी कोविड देखभाल केंद्रों (सीसीसी) के अंदर स्थित केमिस्टों को उपलब्ध करवाए गए टीकों का भुगतान पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन (पीएचएससी) के एक अलग बैंक खाते में किया जाएगा। इसके लिए एक्सिस बैंक लिमिटेड, ब्रांच - सेक्टर 38, चंडीगढ़ की रहेगी। वहीं बैंक का आईएफएससी कोड - यूटीआईबी0001472 व खाता संख्या - 913010047736911 तय की गई है। कोविड देखभाल केन्द्रों के अंदर स्थित केमिस्टों से उतने ही दाम वसूले जाएंगे जितना कि इनकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत खरीद की गई है। रेमेडिसिवर इंजेक्शन की मौजूदा कीमतें विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग हैं। जिनमें जाईडस कैडिला (लिक्विड) द्वारा 1158 /- प्रति शीशी, हीटीरा द्वारा 2500/-, माईलन द्वारा 1400/-, सिपला द्वारा 1189, सिंजीन / सन फार्मा द्वारा 1400/-, जबिलंट द्वारा 1450 और डॉ. रेड्डीज द्वारा 1670/- प्रति शीशी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें