फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वॉलीबॉल में सरकारी स्कूल तिऊड़ की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। सिंघपुरा रोड पर स्थित खेल स्टेडियम में खेडां वतन पंजाब दीयां के तहत खेल मुकाबले करवाए गए। इस संबंधी प्रबंधकों ने बताया कि आज हुए वॉलीबॉल अंडर-17 में तिऊड़ की टीम ने पहला, मुल्लांपुर गरीबदास स्कूल ने दूसरा और डीएवी स्कूल कुराली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल अंडर-21 लड़कों के वर्ग में खालसा स्कूल कुराली ने पहला स्थान, करतारपुर स्कूल ने दूसरा स्थान और एएनपीएस ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी सर्कल लड़कों की अंडर-17 प्रतियोगिता में होशियारपुर क्लब ने पहला, तीड़ा ने दूसरा और बहलोलपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 21-30 लड़कों के मुकाबले में होशियारपुर क्लब ने पहला, पड़ोल ने दूसरा और तीड़ा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, शॉटपुट के अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता में कंगना ने पहला स्थान, अंडर-21 वर्ग की प्रतियोगिता में मनजोत सिंह, हरमनदीप सिंह और गुरकीरत सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 21-30 वर्ग के मुकाबले में गुरप्रीत सिंह ने जीत प्राप्त की। अंडर 31-40 वर्ग में सरबजीत सिंह, अंकुर कुमार और किरनदीप सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 41-55 महिला वर्ग में सुखविंदर कौर ने जीत प्राप्त की। अंडर 41-55 पुरुष वर्ग में दविंदर सिंह ने जीत प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें