फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटी सरकार, लग रहे ऑक्सीजन प्लांट : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजाब सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसके चलते पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। उक्त शब्द आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने शहर में गो सेवा कमिशन पंजाब के वाइस प्रधान कमलजीत सिंह चावला के गृह पर पहुंचने उपरांत कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार कोरोना में लोगों की सेहत सुविधाओं को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इससे निपटने के लिए हर संभव यत्न करने की तैयारी की जा रही है। नवांशहर के सिविल अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त जिला मोहाली और अन्य शहरों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए निशानदेही का काम किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद बहादुर सिंह ओके, खुशवीर सिंह हैप्पी और पार्षद भूषण वर्मा ने शहर की समस्याओं संबंधी सांसद को अवगत करवाया। गोसेवा कमिशन पंजाब के वाइस चेयरमैन कमलजीत चावला ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मामला उनके ध्यान में लाते हुए उनकी मांगों को जल्द हल करवाने की मांग उठाई। इस पर उन्होंने कैप्टन अमरिन्द्र सिंह से बातचीत का भरोसा दिया। इस मौके पर डॉ. अश्वनी कुमार, शिव वर्मा आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो कुराली में सांसद मनीष तिवारी बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें