फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज ठप, निराश लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब भर के सरकारी कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल का असर वीरवार को जीरकपुर में भी दिखा। लंबित मांगों को लेकर सांझा मुलाजिम मंच पंजाब के बैनर तले कर्मचारियों ने हड़ताल की। नगर परिषद कार्यालय, बिजली विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली समेत कई सरकारी संस्थानों में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। जरूरी काम से सरकारी दफ्तरों में पहुंचे लोगों को बिना काम करवाए लौटना पड़ा। पंजाब में तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और चार लाख से ज्यादा पेंशनभोगी इस आंदोलन में शामिल हुए। हड़ताल से विभिन्न सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं। जीरकपुर नगर परिषद कार्यालय में गुरदीप सिंह, मुकेश राय, संदीप कुमार और मनोज कुमार जैसे कई लोग अपने काम करवाने पहुंचे थे। उन्हें हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद वापस लौटना पड़ा। शहर के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी लोग अपने काम के लिए चक्कर लगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाएं रहीं जारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली के सीनियर मेडिकल ऑफिसर गगनदीप सिंह शेरगिल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी बंद रखकर कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से जारी रखी गईं। इससे आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग का फील्ड स्टाफ भी हड़ताल पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें