फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचमुखी शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गोवर्धन पूजा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल का लंगर लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नयागांव। मुख्य बाजार स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह नौ बजे आयोजित पूजा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान भगवान श्री गोवर्धन महाराज को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी-चावल का लंगर लगाया गया। मंदिर के प्रधान राजकुमार फौजी ने बताया कि 15 नवंबर को मंदिर परिसर में छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए छठ व्रतियों की सुविधा हेतु विशेष तालाब का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं, 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करवाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें