फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गुलाब आणा में जोड़ मेला करवाया

विज्ञापन
समागम दौरान मौजूद विस स्पीकर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। ब्लॉक माजरी के गांव गुलाब आणा में माता कैलम देवी के अस्थान पर जोड़ मेला करवाया गया। इसमें पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह और कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

माता कैमल देवी प्रबंधक कमेटी की ओर से समूह संगत के सहयोग से करवाए समागम में पाठों के भोग डाले गए और भजन मंडलियों ने धार्मिक प्रोग्राम पेश किया। इसी दौरान राणा कुशलपाल ने बताया कि माता कैलम देवी राजपूत घराने के साथ संबंधित थी। उनके नजदीकी ने छल कपट करते हुए उन्हें सूचना दी की कि उनके पति की मौत हो गई। इस समाचार के बाद माता कैलम देवी ने इस अस्थान पर खुद को सती कर लिया। उन्होंने कहा कि माता कैलम देवी की याद में ही यहां पर प्रत्येक वर्ष जोड़ मेला लगता है।
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने अस्थान से शिक्षा लेने व माता कैलम देवी की बहादुरी को जीवन का मार्ग दर्शक बनाने की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह और राणा कुशलपाल सहित अन्य ने कहा कि सभी धर्म समाज को जोड़ते हैं। इस मौके पर हरकेश चंद मछलीकला, रणजीत सिंह गिल, जैलदार सतविन्द्र सिंह चैडीया, रवि राठौर और पूर्व चेयरमैन जयदेव माजरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें