खरड़। खरड़ अनाज मंडी में अज्ञात चोरों ने एक करियाना की दुकान का पिछला शटर तोड़कर दो सौ पेटी सरसों का तेल, रिफाइंड के 20 के करीब टीन और 35 हजार के करीब नकदी चोरी कर ली। दुकान के मालिक नरेश कुमार ने बताया कि वह रविवार दोपहर को लगभग एक बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि पिछला शटर टूटा हुआ है। दुकान से काफी मात्रा में सामान समेत नगदी चोरी हो गई है। नरेश कुमार ने बताया कि उनका लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि अनाज मंडी खरड़ में हर समय चहल-पहल रहती है, लेकिन चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद