फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फिल्म शूटिंग का 40 लाख का सामान चुराया था, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने फिल्म शूटिंग का कीमती सामान चोरी करने के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये थी। इसको सनेटा पुलिस चौकी के इंचार्ज ओम प्रकाश के नेतृत्व में उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने तीन मई को अपने साथियों के साथ मिलकर 709 कैंटर में आकर सामान चोरी किया था।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि चोरी हुए कैंटरों में से एक में जीपीएस लगा था। इस मामले में सहायक थानेदार ओम प्रकाश ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी और जीपीएस की मदद से रायकोट से बरनाला रोड पर कैंटर की लोकेशन आई थी। जब पुलिस वहां पहुंची और शिकायतकर्ता के फोन पर बैटरी डिसकनैक्ट का मैसेज आने लगा। इससे पता चला कि चोरों ने जीपीएस उखाड़ दिया है। इसके बाद शिकायतकर्ता के बताए हुए एक नंबर पर साइबर थाने की मदद से लोकेशन पता करके पहले धर्मकोट फिर मोगा मंडी निहाल सिंह वाला से मुख्य आरोपी नवजोत सिंह उर्फ नवी उर्फ जैता निवासी मधे रोड जिला मोगा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को जिला मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी की निशानदेही पर अनाज मंडी निहाल सिंह वाला से दोनों कैंटर (सामान से भरे हुए) बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई टेंपरेरी नंबर की थार भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों में सात बाउंसर और तीन अन्य फिल्मी शूटिंग का काम करने वाले व्यक्ति हैं। सभी को मामले में नामजद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें