लांडरां/बनूड़। सेक्टर-82 में एमटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो के सामने रोड से तीन बिजली के ट्रांसफार्मरों से कीमती उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। इस वारदात को रात करीब एक बजे अंजाम दिया गया। इसके बाद करीब आठ घंटे क्षेत्र की बिजली गुल रही। सेक्टर-82 के ब्लॉक डी के अध्यक्ष जसपाल सिंह, बृज भूषण, राजिंदर महाजन, प्रोफेसर जीएस ,कोकू ने बताया कि 82 में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं। रात में पुलिस पेट्रोलिंग लगाई जाए ताकि रात में घूमने वालों को रोका जा सके और उनकी चेकिंग की जा सके, ताकि ये चोरियां रुक सकें। स्थानीय निवासियों ने आईटी पुलिस थाने के इंचार्ज अमन कंबोज को मामले की जानकारी दी है।