फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी प्रेस के स्टोर से सामान चोरी, आरोपी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सरकारी प्रेस के स्टोर से सामान चोरी हो गया। स्टोरकीपर ने मौके से भागे एक व्यक्ति पर चोरी करने का शक जताया है। क्योंकि मौके पर गिरे हैंडबैग से जो दस्तावेज मिले हैं उसके आधार पर आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह वासी गांव भगवंतपुरा, जिला रोपड़ के रूप में हुई है। फेज-1 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हसनदीप सिंह निवासी गांव उधमपुर जिला रोपड़ ने बताया कि वह सरकारी प्रेस मोहाली में स्टोरकीपर के साथ पेपर देने वाले (पेपरइश्यूर) के पद पर तैनात है। 12 अगस्त को जब वह प्रेस के स्टोर में सामान चेक करने आया तो सुरक्षाकर्मी लखबीर सिंह के साथ आकर देखा कि स्टोर के पीछे की ग्रिल कटी हुई थी और स्टोर से ड्रिल मशीन, टाइपराइटर मशीन और अन्य लोहे का कंडम सामान बाहर फेंका हुआ था। इतने में एक युवक वहां से भागता हुआ नजर आया। जब तक कोई उसे पकड़ता तब तक वह भाग गया था। उन्हें वहां से एक हैंडबैग मिला, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और इंडियन बैंक रोपड़ की कॉपी थी, जो कि भागने वाले व्यक्ति की है, जिसे वह सामने आने पर पहचान सकता है। चोरी में कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं लग पाया है। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें