फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: परीक्षा देने आई महिला की कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी1 स्थित सरकारी स्कूल में ईटीटी का पेपर देने आई एक महिला की कार का शीशा तोड़कर उसमें से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। इसमें तीन मोबाइल फोन, सोने की तीन चेन, दो अंगूठियां, करीब 20 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, हेडफोन और अन्य सामान शामिल हैं। मटौर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता प्रभज्योति निवासी सेक्टर-116, टीडीआई ने बताया कि वह 17 मई को फेज-3बी1 स्थित सरकारी कॉलेज में ईटीटी का पेपर देने आई थी। यहां स्कूल के बाहर पार्किंग में कार खड़ी की थी लेकिन जब वह पेपर देकर वापस आई तो देखा कि कार का आगे वाला शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर चेक किया तो उसमें से उक्त सामान चोरी हो चुका था।
विज्ञापन


पटियाला में ट्रेस हुई मोबाइल की लोकेशन
जांच अधिकारी कमल तनेजा ने बताया कि चोरी हुए तीनों मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। इनमें से एक मोबाइल की लोकेशन पटियाला में ट्रेस हुई है। इसके बाद पटियाला में भी एक टीम को एक्टिव कर दिया गया है। इतना ही नहीं मुखबिर भी लगा दिए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें