फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुराली में दुकान के ताले तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर में आए दिन चोरी हो रही है। चोरी की वारदातों को लेकर शहर वासियों में दहशत है, जबकि पुलिस केवल मूकदर्शक बनी हुई है। चोरों ने रविवार की रात बस स्टैंड में एक दुकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। अग्रवाल कम्यूनिकेशन के मालिक मोहन अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी बीडी, सिगरेट सहित अन्य सामान की दुकान रात को बंद करके गए थे। सुबह आए तो देखा दुकान के ताले टूटे थे और दुकान से कुछ सामान गायब था। चोर दुकान से हजारों रुपये की महंगी सिगरेटों के डिब्बों सहित अन्य सामान ले गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए। उनका करीब 40-50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कुछ दिन पहले भी साथ लगती दुकान से समान चोरी हुआ था। शहर में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें