मोहाली। हाल ही में सरकारी स्कूल फेज-3बी1 में जोनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए गए। इनमें गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-77 की लड़कियों की वॉलीबाल टीम ने अंडर-17 और 19 में हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस मैच मेें पहला स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के खेल प्रभारी विक्रम पठानिया और प्रिंसिपल अंजलि चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को इस सफलता के लिए और जिला स्तर पर मोहाली जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्हें बेहतरीन भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद