नयागांव। सूरज कॉम्प्लेक्स के पास एक महिला से चैन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। स्नैचर सामान लेने के बहाने दुकान पर आया। इसके बाद वारदात तो अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नयागांव एसएचओ गुरमेहर सिंह ने बताया हमारे पास चिंतकौर की शिकायत आई है।
विज्ञापन
महिला के अनुसार झपटमार बाइक पर सामान लेने के बहाने उसकी दुकान पर आए। जैसे ही वह अपनी दुकान का शटर खोलकर काउंटर की तरफ गई तो उसी समय एक झपटमार ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। चेन करीब दो तौले की थी। उसने दो अज्ञात बाइक सवार चेन स्नैचर के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद