खरड़। गिलको वैली मार्केट की पार्किंग में आए दो बाइक सवार युवकों ने एक दुकानदार की दस ताेले सोने की चेन झपट ली। पीड़ित दुकानदार सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह इस मार्केट में मिठाई की दुकान चलाते हैं। वह रात लगभग 9 बजे के करीब दुकान बंद करके अपने घर को जाने लगा तो यह आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। दुकानदार ने बताया कि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसकी फुटेज पुलिस को दी गई है। संपर्क करने पर थाना सिटी के मुख्य अफसर अमरिंदर सिंह सिद्वू ने बताया कि उन्हें इस घटना की शिकायत मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।