जीरकपुर। लंबे समय से खस्ताहाल पभात के गोडाउन एरिया की सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है, जिस पर नगर काउंसिल की तरफ से करीब 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
ये काम मॉनसून सीजन समाप्त होने के बाद शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब की राज्य सरकार की तरफ से शहर की सड़कों के नवीनीकरण को लेकर करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इस संबंधी एसडीओ दमन दविंदर सिंह ने बताया कि इस ग्रांट में गोडाउन एरिया की सड़क का निर्माण कार्य भी शामिल है। वहीं, सड़क निर्माण पर कुल 65 लाख रुपये की लागत आएगी जिसमें आरसीसी सड़क तैयार की जाएगी। सड़क निर्माण के बाद पभात और जीरकपुर की 4 दर्जन से अधिक कालोनी में रहने वालों को इसका लाभ मिलेगा।