फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी में पीजी खाली करवाने पहुंची गमाडा की टीम, एक ही खाली करवाकर चली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बलौंगी में अवैध पीजी पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को सुबह ही गमाडा की टीम पहुंची। परंतु पुलिस सुरक्षा न मिलने के कारण काफी समय तक गमाडा के अधिकारी परेशान होते रहे। दोपहर बाद जब पुलिस सुरक्षा मिली तो गमाडा के अधिकारी सिर्फ एक पीजी खाली करवाकर चलते बने। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर गांव बलौंगी में 13 अवैध पीजी पर कार्रवाई के लिए गमाडा को आदेश दिए गए है। वीरवार को बिजली विभाग की ओर से भी इन अवैध पीजी के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। शुक्रवार को गमाडा की टीम की ओर से दिए गए नोटिस के बाद अवैध पीजी को तोड़ने की कार्रवाई की जानी थी। इसके लिए सुबह ही गमाडा के अधिकारी अपनी टीम के साथ बलौंगी पहुंचे। कार्रवाई से पहले ही अधिकारी बलौंगी पुलिस स्टेशन पर सुरक्षा के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन काफी देर तक उनको सुरक्षा मुहैया नहीं हुई। दोपहर के बाद अब सुरक्षा मिली तो गमाडा के अधिकारी खानापूर्ति करते हुए सिर्फ एक पीजी को खाली करवा कर चलते बने।
विज्ञापन

जबकि अन्य पीजी पर कार्रवाई करने की बात को लेकर अधिकारी पूरी तरह से चुप दिखाई दिए। यहीं नहीं जो पीजी खाली करवाया गया उसके कुछ ही कदमों पर एक ओर छह मंजिला इमारत बन रही है, जिस पर गमाडा के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी। इस कार्रवाई से साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि गमाडा के अधिकारियों की मिली भगत से ही बलौंगी में अवैध पीजी बनाए गए हैं और अब यही अधिकारी इन पर कार्रवाई करने को लेकर पूरी तरह से चुप बैठे हुए है। अगर हाईकोर्ट का आदेश न होता तो यह कार्रवाई भी नहीं की जानी थी। यहीं नहीं इसके अलावा गांव बलौंगी में ओर पीजी भी बनकर तैयार हो जाने थे।


पीजी मालिकों ने किया कार्रवाई का विरोध
दूसरी और पीजी मालिकों ने गमाडा की कार्रवाई का विरोध किया है। शुक्रवार को सुबह से ही गमाडा के खिलाफ पीजी मालिक और वहां पर रहने वाले लोगों और गांव निवासियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। पीजी मालिकों ने कहा कि गमाडा ने पहले कोई नोटिस नहीं दिया। जबकि कई पीजी सालों पुराने बने हुए हैं। बाकायदा तौर पर पीजी मालिकों ने बिजली, पानी और सीवरेज के कनेक्शन ले रखे हैं। गमाडा उनके साथ धक्केशाही कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर गमाडा ने धक्का किया तो उनको मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें