फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा का लैंड पूलिंग पोर्टल मंगलवार तक होगा और आसान, मंगलवार तक जुड़ेंगे नए फीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने एयरोट्रोपोलिस आवासीय परियोजना के ऑनलाइन लैंड पूलिंग पोर्टल को सरल बनाने का निर्णय लिया है। शुरुआती तकनीकी दिक्कतों और भूमि मालिकों के सुझावों के बाद मंगलवार तक इसमें कई नए फीचर जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन




गमाडा ने मंगलवार को यह फेसलेस ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। हालांकि, शुरुआती दिनों में कई आवेदकों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। करीब एक हजार भूमि मालिकों ने आवेदन करने का प्रयास किया लेकिन केवल 200 आवेदन ही सफलतापूर्वक पूरे हो सके। गमाडा को इस योजना के तहत करीब सात हजार आवेदन मिलने की उम्मीद है। भूमि अधिग्रहण कलेक्टर रोहित जिंदल ने बताया कि पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाना है।



पोर्टल में जुड़ने वाले नए फीचर

अपग्रेड के बाद सबसे महत्वपूर्ण सुविधा ड्राफ्ट सेव की होगी। इससे आवेदक अधूरा आवेदन सुरक्षित कर बाद में वहीं से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। गमाडा की नई नीति के अनुरूप 2,000 वर्ग गज तक के प्लॉटों का मुफ्त विलय भी पोर्टल पर संभव होगा। पहले से आवेदन कर चुके भूमि मालिकों को भी अपने विकल्पों में संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें