फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध निर्माण पर गांव झामपुर में चला गमाडा का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने सख्त रुख अपनाते हुए गांव झामपुर में व्यापक तोड़ फोड़ की कार्रवाई की। मास्टर प्लान का उल्लंघन कर ग्रीन जोन क्षेत्र में किए जा रहे निर्माणों पर गमाडा का बुलडोजर चला और बड़ी संख्या में निर्माणाधीन इमारतों के लेंटर गिराए गए। गमाडा के एसडीओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि मास्टर प्लान में चिन्हित ग्रीन जोन एरिया में करीब 40 के आसपास अवैध रूप से निर्माणाधीन इमारतें पाई गईं।
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना करते हुए बनाए जा रहे इन ढांचों के लेंटर तोड़ दिए गए, ताकि आगे अवैध निर्माण को रोका जा सके। गमाडा की टीम सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और शाम तक कार्रवाई लगातार चलती रही। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलौंगी पुलिस भी मौके पर तैनात रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने बिना अनुमति या नियमों के खिलाफ निर्माण किया है, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गमाडा अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगले सप्ताह एक बार फिर इलाके में अभियान चलाया जाएगा और शेष अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें