फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा ने एरोसिटी बसा दी, पूजा-पाठ के लिए जगह नहीं छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। साहब... एरोसिटी में भी धार्मिक स्थल का इंतजाम करा दीजिए, जिससे भगवान की पूजा करने के लिए पवित्र स्थान मिल सके। अगर एरोसिटी में धार्मिक स्थल बन जाएंगे तो पूजा करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह कहना है कि एरोसिटी के रेजिडेंट्स का, जो पूजा पाठ के लिए मोहाली के धार्मिक स्थलों में जाते हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि एरोसिटी एक ऐसी वीवीआईपी जहां है, जहां गमाडा के पास धार्मिक स्थलों का निर्माण कराने के लिए जमीन ही नहीं है।
विज्ञापन

यही वजह है कि एरोसिटी में निवास कर रह 12 हजार रेजिडेंट्स जिनके लिए भगवान की पूजा करने के लिए कोई आस्था (मंदिर या गुरुद्वारा) का केंद्र नहीं है और एरोसिटी में रहने वाले रेजिडेंट्स धार्मिक स्थल न होने की वजह से भगवान का पूजा अर्चना नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं, मंदिर का निर्माण कराने के लिए एरोसिटी के ब्लॉक आई के रेजिडेंट्स ने श्री शिव गौरी सोसायटी बनाई है और गुरुद्वारे का निर्माण करने के लिए सिंह सभा सोसाइटी बनाई गई है। इसके माध्यम से इन लोगों तीन बार गमाडा के अधिकारियों को पत्र लिखा है पत्र में मंदिर व गुरुद्वारा के जमीन अलॉट करने के लिए कहा है लेकिन गमाडा के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कोई योजना आती है जिसके माध्यम से मंदिर और गुरुद्वारे के लिए जमीन अलॉट की जा सके। तभी तभी धार्मिक सोसाइटी धार्मिक स्थलों के लिए आवेदन करें। वहीं, रेजिडेंट्स का कहना है कि जब एरोसिटी बसाई गई थी। उस समय गमाडा को एरोसिटी में धार्मिक स्थलों के लिए भी कोई न कोई व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें