फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवती की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। महिला थाना पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवती की फोटो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और रिश्तेदारों को भेजकर उसकी छवि खराब करने और आईटी एक्ट के तहत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इस मामले में पीड़ित युवती की मां ने एक साल पहले 3 जनवरी, 2023 को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। इसकी जांच को एक साल लग गया और आज तक आरोपी को पकड़ना तो दूर, पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाई है। अब एक साल बाद पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुखदीप कौर ने बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर एक्सपर्ट टीम की भी मदद ली जा रही है।पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायत में बताया कि वह एक सोशल वर्कर है और 15 साल से एनजीओ चला रही हैं। उनकी 25 वर्षीय बेटी निजी कंपनी में नौकरी करती है। किसी अज्ञात युवक ने उसकी बेटी के फोटो एडिट करके बेटी के मोबाइल पर भेज दी और उससे पैसों की डिमांड की। जब बेटी ने पैसे नहीं दिए तो उसने वही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और उनके रिश्तेदारों को भी भेज दी। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट कर दी। युवती ने बताया कि उसकी बेटी के बैंक खाते से भी आरोपी ने छेड़छाड़ की है। आरोपी ने उसकी बेटी की छवि खराब की है और उसकी बेटी मानसिक तौर पर परेशान है। इस मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी ने की। बाद में एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने आरोपी पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें