फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से परेशान 11 साल की बच्ची ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली स्थित कृष्णा एनक्लेव में रविवार को एक 11 वर्षीय बच्ची ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। बच्ची की जान तो बच गई लेकिन उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं, गंभीर चोटें भी आई हैं। बच्ची को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बच्ची ने दो दिन पहले चाइल्ड हेल्पलाइन पर अपनी मां के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसमें उसने मां पर घर का काम कराने और परेशान करने का आरोप लगाया था। इस मामले में ढकोली पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर दिए गए बयान के आधार पर बच्ची की मां के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और 323 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बच्ची ने अपनी मां के खिलाफ 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दी थी कि उसकी मां उससे घर का काम करवाती है और खाना नहीं देती। इसके चलते वह परेशान रहती है और उसका स्कूल का होमवर्क भी पूरा नहीं हो पाता। बच्ची छठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसने अपनी मां की शिकायत अपनी क्लास की सहेलियों को भी की थी। इस पर उसकी सहेलियां एक दिन इकट्ठे होकर इसके घर गईं और मां को समझाया। बावजूद इसके मां नहीं मानी और उसकी हरकतें जारी रहीं। बच्ची ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी एक और बड़ी बहन भी है और उसके पिता बहरीन में काम करते हैं। इस मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन कोआर्डिनेटर शीतल ने बताया कि हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। उधर, रविवार को बच्ची का बयान दर्ज करने पुलिस पीजीआई गई थी लेकिन बच्ची बयान देने की हालत में नहीं थी। ऐसे में पुलिस लौट आई। अब बच्ची की हालत में सुधार होने पर ही बयान दर्ज हो सकेंगे।
ढकोली थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जल्द ही बच्ची के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें