कुराली। शहर की सीमा में पड़ने वाले गांव पडियाला के एक बाग में आज एक युवती का शव मिला है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। गांव के बाग में मजदूरी करने वाले एक परिवार की लड़की को सुबह फंदे से पेड़ से लटका देखा। परिवार ने लड़की को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी के एसएचओ गौरव बंश सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ़ हो सकेगा।