फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवती ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी में बुधवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान प्रतिमा के रूप में हुई है। बुधवार सुबह जब उसकी मां कमरे में गई तो प्रतिमा पंखे के साथ फंदे से लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल पर इसकी सूचना दी। बलौंगी थाने के एएसआई सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। जांच में सामने आया है कि प्रतिमा ने सुबह 8 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी की है उसके परिवार ने बताया कि प्रतिमा का किसी बात को लेकर परिवार वालों के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह पहली मंजिल पर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसकी मां उसे बुलाने गई तो वह कमरे में पंखे से लटकी मिली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें