फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घग्गर के कहर से बचाने के लिए प्रशासन आया हरकत में

विज्ञापन
घग्गर का दौरा करने के लिए डीसी मोहाली गिरीश दयालन अधिकारियों के साथ पहुंचे। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। घग्गर नदी में पानी का जल स्तर बढ़ने से पैदा हुए हालातों से निपटने के लिए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीसी गिरीश दियालन ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर जिले में पड़ती नदी के नाजुक स्थानों का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि नदी के किनारों को मजबूत किया जाए। वहीं, पंचकूला व चंडीगढ़ प्रशासन को कहा गया है कि घग्गर व सूखना चो में पानी छोड़ने के बारे में पहले मोहाली जिला प्रशासन को सूचित करें ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

डीसी ने इस दौरान पंचकूला से लेकर डेराबस्सी में पड़ते गांव भांखरपुर, टिवाणा व नगला में घग्गर नदी के किनारे देखे। साथ ही अधिकारियों को कहा कि वह बरसात से निपटने के प्रबंध पूरे करें। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि वह इस बात को यकीनी बनाएं कि बरसात के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन की तरफ से बरसातों से निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए गए। वहीं, जरूरत पडने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसातों के कंट्रोल रूम पूरी तरह से कार्यशील है। उन्होंने पटवारियों व अन्य अधिकारियों को भी जागरूक रहने की नसीहत दी।
पटियाला के डीसी ने भी लिया जायजा
बाद में पटियाला के डीसी कुमार अमित ने डीसी मोहाली गिरीश दियालन से मिलकर सांझे तौर पर घग्गर नदी का दौरा किया। उन्होंने उन संवेदनशील स्थानों का जायजा भी लिया जहां पर नदी के किनारे टूट सकते हैं। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, अतिरिक्त कमिश्नर विकास अमरदीप सिंह बैंस, जिला माल अफसर गुरदीप सिंह बैनीपला, एसडीएम मोहाली जगदीश सहगल, एसडीएम डेराबस्सी पूजा स्याल व ड्रेनेज विभाग के अधिकारी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें