फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में लीजिए दस रुपये में भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर में श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट ने जनता के लिए खाने की विशेष व्यवस्था की है। यहां सभी के लिए सिर्फ दस रुपये में भोजन परोसा जा रहा है। जीरकपुर बस स्टैंड पर दस रुपये में दो सब्जियां, चावल और रोटी लोगों दी जाती हैं। यदि किसी के पास पैसे नहीं हैं तो भी वह यहां खाना खा सकता है। इसके साथ ही विकलांगों से पैसे नहीं लिए जाते।
विज्ञापन

स्वर्ण सिंह ने बताया कि यह ट्रस्ट कुछ दोस्तों ने मिलकर चार साल पहले बनाया था। पहले खाना जीरकपुर में रोड पर खिलाते थे। अब यह जगह किराए पर है। सुबह इनके पास एक हलवाई आता है, जो ये खाना बनाकर दे जाता है। फिर बांटने की जिम्मेदारी इनकी है। यहां रोजाना 800 से 900 लोग रोज पेट भर खाना खाते हैं। इस ट्रस्ट में केशव जिंदल, जयंत शर्मा, स्वर्ण सिंह, विशाल गर्ग, अशोक गर्ग, परमजीत सिंह, विशु गर्ग, मनीष जिंदल व मनु शर्मा शामिल हैं। इस नेक काम के लिए ये लोग आपस में पैसे जोड़ते हैं और इस जगह का किराया और खाने का सारा खर्च उठाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें