फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली-खरड़ में गैस की किल्लत, एजेंसियों के चक्कर काटते रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। मोहाली और खरड़ इलाके में घरेलू गैस सिलिंडर की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को कई गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। लोगों का कहना है कि कई दिनों से सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरड़ स्थित जैम गैस सर्विस के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि समस्या बताने के बावजूद एजेंसी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। कुछ समय बाद एजेंसी के कर्मचारियों ने कार्यालय का दरवाजा भी बंद कर दिया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इसी तरह फेज-1 स्थित मोहाली गैस के अलावा अन्य गैस एजेंसियों में भी वीरवार को पूरे दिन उपभोक्ता परेशान नजर आए। लोग बुकिंग और सिलिंडर की स्थिति जानने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


यह है लोगों की व्यथा
फेज-5 निवासी विजय कुमार ने बताया कि वे 2 मार्च से सिलिंडर बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक बुकिंग नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि जब वह एजेंसी पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनकी बात सुनने की जगह केवल फोन नंबर के जरिए ही बुकिंग करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी स्तर पर कोई मदद नहीं की जा रही और उपभोक्ताओं से रूखे तरीके से बात की जा रही है। फेज-3बी1 निवासी रूचि ठाकुर ने बताया कि वह कई दिनों से लगातार ऑनलाइन बुकिंग का प्रयास कर रही हैं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलिंडर की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें