फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में गैस और ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य- डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डीसी कोमल मित्तल ने जिला वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और उनकी आपूर्ति लगातार जारी है। गैस की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुकिंग की समय-सीमा तय की गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद और शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों बाद ही नया सिलेंडर बुक कराया जा सकेगा। इसका उद्देश्य हर उपभोक्ता तक समय पर गैस पहुंचाना है। कई बार अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर लेते हैं, जिससे अन्य लोगों को परेशानी होती है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करवाएं। इसके अलावा जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लोगों से अनुरोध है कि घबराकर ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें और अफवाहों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें