फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गले पर चाकू रख लूटा माली, मोबाइल और पर्स लेकर भागे

Fri, 31 Oct 2025 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। फैदां बैरियर से सेक्टर-46/47/48/49 चौक की तरफ जा रहे एक माली को दो युवकों ने चाकू की नोक पर लूट लिया। वारदात उस वक्त हुई जब सेक्टर-32डी में रहने वाले माली रमेश कुमार जगतपुरा से अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने लूटने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों बुड़ैल निवासी अनिकेत और सेक्टर 48 निवासी रंगलाल को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया।

रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह फैदां बैरियर से सेक्टर-46/47/48/49 चौक की ओर जा रहे थे। तभी दो लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से एक ने गले पर चाकू रखकर धमकी दी कि जो कुछ भी है निकाल दो वरना जान से मार दूंगा। विरोध करने पर युवक ने कहा गर्दन यहीं नीचे गिरी मिलेगी। इसके बाद दूसरे आरोपी ने रमेश का काला पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। पर्स में 200 रुपये नकद, आधार कार्ड और मोबाइल था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें