फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आज से नहीं उठेगा आईटी सिटी, एरोसिटी और मोहाली के घरों से कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कूड़ा उठाने का काम मौजूदा ठेकेदार से न करवाकर किसी अन्य को देने के विरोध में शुक्रवार को पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन धरना देगा। इसके अलावा आईटी, एयरोसिटी और मोहाली नगर निगम क्षेत्र से कूड़ा भी नहीं उठाया जाएगा। आईटी सिटी स्थित रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष/सदस्यों के घरों के बाहर कूड़ा फेंककर प्रदर्शन किया जाएगा। यह फैसला नगर निगम भवन में हुई पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन की मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह और प्रदेश महासचिव पवन गोडियाल ने बताया कि आईटी सिटी स्थित रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष/सदस्यों ने पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन से जुड़े सदस्य से काम छीनकर अपने किसी करीबी को ठेका देना चाहते हैं। नेताओं ने कहा कि 10 वर्षों से लगातार काम कर रहे कूड़ा उठाने वाले से काम छीनकर किसी भी नए व्यक्ति को देना फेडरेशन किसी भी कीमत पर नहीं देगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले दिए गए धरने में आईटी सिटी पुलिस स्टेशन प्रमुख द्वारा उस निर्णय को लागू नहीं किया गया है। इस कारण समस्त वाल्मीकि समाज से जुड़े कर्मचारियों में भारी रोष है। इसी विरोध में अब 25 अप्रैल से आईटी सिटी, एयरोसिटी व पूरे मोहाली में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम बंद किया जाएगा। यह काम अनिश्चितकालीन के लिए बंद रहेगा। यदि प्रशासन अब भी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 28 अप्रैल को एसएसपी दफ्तर के सामने कूड़ा फेंककर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



गमाडा के अधीन आता है आईटी और एयरोसिटी
जानकारी के अनुसार आईटी और एयरोसिटी गमाडा के अधीन आता है। यहां पर अपनी मर्जी से एक व्यक्ति कर्मचारियों को काम पर लगाकर घरों से कूड़ा उठाने का काम करता है। इस कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं क्योंकि समय पर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नहीं आते हैं। गमाडा ने भी आईटी और एयरोसिटी तो बसा दी लेकिन कूड़ा उठाने के लिए कोई ठेका नहीं दिया। मोहाली का इलाका जो निगम के अधीन है, वहां पर घर से कूड़ा उठाने का काम बंद करना गलत है। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की लड़ाई आईटी और एयरोसिटी के आरडब्ल्यू से है। इसका खामियाजा अब नगर निगम के अधीन आने वाले इलाके के निवासियों को भुगतना पड़ेगा।



शहर के घरों से कूड़ा न उठाने को लेकर सफाई फेडरेशन ने नगर निगम को कोई पत्र नहीं दिया है। अगर ऐसा हो रहा है तो उसे चेक करवाया जाएगा। -रंजीव कुमार, सहायक कमिश्नर नगर निगम मोहाली
पहले धरने के दौरान जो समझौता हुआ था उसी के आधार पर काम चल रहा है। अगर सफाई कर्मचारी धरना देने की बात कर रहे हैं तो उसे लेकर जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी। - हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें