फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-10 में मुख्य सड़क पर की जा रही कूड़े की छंटाई, आवागमन हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 और चंडीगढ़ के सेक्टर-49 को विभाजित करने वाली मुख्य सड़क पर इन दिनों सफाई व्यवस्था बदहाल है। यहां नगर निगम की तरफ से कूड़े की छंटाई (सेग्रीगेशन) का काम खुले में सड़क के किनारे ही किया जा रहा है। यहां रोजाना टनों के हिसाब से घरेलू और व्यावसायिक कूड़ा एकत्रित होता है। आसपास से गुजरने वाले लोगों को तेज दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। फेज-10 के निवासी नृपेंद्र सिंह, राजीव रावत, जसविंदर शर्मा और एडवोकेट बीसी सैनी का कहना है कि यह इलाका आवासीय है। यहां स्कूल भी है। मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का भी भारी दबाव रहता है। ऐसे में कूड़े से न सिर्फ बदबू फैलती है, संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ तक होने लगी है। नगर निगम की तरफ से यह कूड़ा अस्थायी रूप से यहां जमा किया जाता है, लेकिन कई बार दिनों तक इसे उठाया नहीं जाता। इससे यह सड़क अब ‘मिनी डंपिंग साइट’ का रूप ले चुकी है। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने भी शिकायत की है कि सफाईकर्मी डंपिंग यार्ड की जगह सड़क पर ही कूड़ा छांटते हैं, जिससे ट्रैफिक में रुकावट और बदबू से परेशानी होती है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि कूड़े की छंटाई का काम सड़क से हटाकर किसी निर्धारित स्थल या डंपिंग यार्ड में किया जाए। साथ ही नियमित सफाई और कचरे के समय पर उठान की व्यवस्था की जाए ताकि शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे।
विज्ञापन



पहले यहां डंपिंग यार्ड में ही कूड़ा डाला जाता था, लेकिन गमाडा द्वारा यहां दीवार बनाने के कारण यह समस्या पैदा हुई। अब गमाडा ने यहां दीवार तोड़ दी है। जेसीबी लगाकर कूड़ा हटाया जा रहा है। - रंजीव कुमार, सहायक कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें