मोहाली। कन्फेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस ने शहर की कूड़े की समस्या के समाधान के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पैरवी करने का फैसला किया है। यह निर्णय कन्फेडरेशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया गया। बैठक में मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कूड़े की समस्या पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कूड़े के उचित निपटान के लिए प्रबंधों की मांग की। कन्फेडरेशन ने गांव समगौली में प्रस्तावित कचरा प्रबंधन केंद्र के लिए पहले ही एनजीटी में मामला दायर किया था। दो महीने बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए मामले की पैरवी के लिए वकील की सेवाएं लेने का फैसला किया गया। दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में नई गवर्निंग बॉडी के चुनाव भी होंगे। एमएस औजला को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।