फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आरएमसी पाॅइंट से नहीं किया जा रहा कूड़े का निस्तारण, बदबू से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद नगर निगम के ठेकेदार की ओर से अभी तक आरएमसी पॉइंटों में कूड़े उठाने का काम शुरू नहीं किया गया है। इस कारण शहर में कूड़े के निस्तारण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल पुराना ठेकेदार ही शहर से रोजाना करीब 40 टन कूड़ा उठा रहा था, जिसने पिछले करीब एक हफ्ते से कुछ आरएमसी पॉइंटों में से कूड़ा उठाना बंद कर दिया है। इस कारण कुछ आरएमसी पॉइंट कूड़े से भरे पड़े हैं और शाहीमाजरा में तो कूड़ा पॉइंट से बाहर सड़क तक फैल गया है।
पिछले करीब एक हफ्ते से नगर निगम के आरएमसी पॉइंटों में से कूड़ा न उठाए जाने के कारण कूड़ा सड़कों तक बिखर रहा है। बारिश के दौरान यह समस्या और ज्यादा पैदा हो गई है, क्योंकि कूड़े से पैदा होने वाली बदबू के कारण आसपास के इलाके प्रभावित हो रहे हैं। नगर निगम के आरएमसी पॉइंटों में कूड़े के निस्तारण के लिए निगम की ओर से लाखों रुपये का ठेका दिया गया है। लेकिन उसके बावजूद कूड़े की समस्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को हो रही हल्की बारिश के कारण फेज-3ए में आरएमसी पॉइंट के अंदर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण इससे पैदा हो रही बदबू से आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। फेज-2 निवासी डॉ. भोला सिंह ने बताया कि कूड़े के ढेर से काफी समस्या आ रही थी। शाहीमाजरा के पूर्व पार्षद अशोक झा और फेज-5 निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से आरएमसी पॉइंट के बाहर सड़क तक कूड़े के ढ़ेर लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें