फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अड्डा झुंगिया : पीआर-7 रोड को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल, लोग होते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव अड्डा झुंगिया से पीआर-7 रोड की तरफ जाने वाली अंदरूनी सड़क की हालत खस्ता होने के कारण गांव के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क टूटी होने के कारण वाहनों के गुजरने से बहुत धूल उड़ती है। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है। इस कारण प्रतिदिन कोई ना कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता ही रहता है। दोपहिया वाहन चालक तो कई बार चोटिल भी हो जाते हैं। गांव अड्डा झुंगीयां के अलावा इस सड़क पर दो मैरिज पैलेस के साथ-साथ कई आवासीय साेसाइटियां भी हैं। इसके अलावा भारी संख्या में लोग पटियाला हाईवे से गांव छत की तरफ भी जाने के लिए इसी सड़क का प्रयोग करते हैं क्योंकि अगर गांव छत को जाने के लिए पटियाला हाईवे की तरफ जाएं तो छत लाइट पॉइंट पर लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। उसे जाम से बचने के लिए लोगों द्वारा इसी सड़क का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


वाहनों का भी होता है नुकसान
हमारे गांव से जो सड़क गांव छत की तरफ जाती है उसकी हालत बहुत खस्ता है। गहरे गड्ढे पड़े हैं। इस कारण वाहनों का भी नुकसान होता है। इस सड़क को उच्च गुणवत्ता वाला मैटीरियल डालकर जल्द बनाया जाए। -हरविंदर सिंह, गांव अड्डा झुंगीयां
नप को ध्यान देना चाहिए
लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद को इस सड़क की तरफ ध्यान देना चाहिए। टूटी सड़क के कारण होने वाले किसी बड़े हादसे से पहले इस सड़क को जल्द से जल्द बनाना चाहिए। -निर्मल सिंह, गांव अड्डा झुंगीयां
विज्ञापन


पहले इस सड़क की एक बार मरम्मत करवाई थी। बरसात के कारण यह सड़क टूट गई है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद इस सड़क को बनवा दिया जाएगा। -सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें