फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायकों-बिल्डरों से फोन पर गैंगस्टर मांग रहे रंगदारी...जानिए कौन हैं ये अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब की अलग-अलग जेलों में बंद और कुछ भगोड़े गैंगस्टर फोन पर पंजाबी गायकों व बिल्डरों को फोन धमकी देकर रंगदारी मांग रहे हैं। ऐसे ही एक केस में 15 आरोपियों के खिलाफ स्पेशल आपरेशन सेल ने केस दर्ज किया है। आरोपियों में हरविंदर सिंह रिंदा, हैरी चट्ठा, सुक्खा गिल समेत कई अपराधी शामिल हैं। वहीं, गैंगस्टर सुखराज सिंह सुक्खी निवासी गुरदासपुर को पुलिस लुधियाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। अदालत में पेश कर इसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अभी 11 आरोपियों के नाम नहीं बताए हैं। आरोपियों पर जबरदस्ती वसूली, धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि गायकों और बिल्डरों से जेल में बंद बदमाश फोन पर रंगदारी मांग रहे हैं। इनमें कुछ भगोड़े गैंगस्टर भी शामिल हैं। इन अपराधियों का विदेश में बैठे लोगों से भी संपर्क है। इसमें कुछ लोग न्यूजीलैंड में हैं। गैंगस्टरों के साथ काम करने वाले कुछ आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। यह लोग इंटरनेट कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगते हैं। जांच टीम के हाथ काफी अहम जानकारियां लगीं। इसी कारण पुलिस ने एक गैंगस्टर को लुधियाना की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
न्यूजीलैंड में बैठे अपराधी पर भी पुलिस कसेगी शिकंजा
पुलिस का दावा है कि जल्दी ही इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और साथ ही अन्य जेलों में बंद गैंगस्टरों को लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इनसे जुड़ा जो आरोपी न्यूजीलैंड में बैठा है, उसकी भी पहचान की जा रही है। बता दें कि इससे पहले पंजाब पुलिस कई गैंगस्टरों और इनसे जुड़े कुछ आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट तक ब्लॉक कर चुुकी है। इसके अलावा रोजाना सभी सोशल मीडिया साइटों की मॉनीटरिंग की जा रही है, जिससे ऐसे लोगों पर उचित तरीके से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें