फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांडरां में ज्वेलर से लूट का आरोपी गैंगस्टर परमदलीप सिंह काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। 11 जून को लांडरां स्थित प्रवीण ज्वेलर्स से हुई सोने और चांदी के गहनों की लूट में शामिल गैंगस्टर परमदलीप सिंह (31) निवासी तरनारन को पुलिस ने अवैध असलाह, बीस लाख रुपये के गहनों और दो कारों समेत गिरफ्तार किया है। बरामद की गई कारों में लूट में इस्तेमाल की कई आई-20 कार भी शामिल है। गिरफ्तार किया गया आरोपी गैंगस्टर जगरूप सिंह उर्फ रूपा और मनप्रीत सिंह सिंह का साथी है। यह जानकारी एसएसपी विवेकशील सोनी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके दी है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। उम्मीद है कि पूछताछ में कई और केस सुलझेंगे। एसएसपी ने बताया कि सोहाना में ज्वेलर से हुई लूट के आरोपी गैंगस्टर को पुलिस ने खरड़ से काबू किया है। यह पूरा ऑपरेशन सीआईए स्टाफ के सहयोग से चला। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के ऊपर पहले भी हत्या समेत सात केस चल रहे हैं। साथ ही साल 2015 में जमानत पर जेल से बाहर आया। इसके बाद से वह लूट और सुपारी किलिंग की वारदातों में में शामिल हो गया था। उसकी वारदातोें से कई जिलों की पुलिस परेशान थी। आरोपी पर थाना हरिके जिला तरनतारन में साल 2012 में हत्या, साल 2015 में मारपीट और आर्म्स एक्ट, 28 नवंबर, 2021 में जिला तरनतारन में लूट और आर्म्स एक्ट, 29 नवंबर, 2021 में हत्या की कोशिश और ऑर्म्स एक्ट का केस थाना सिटी तरनतारन, 19 दिसंबर, 2021 लूट का केस चाटीविंड जिला तरनतारन, अमृतसर, 20 दिसंबर, 2021 को जान से मारने की धमकियां देने का केस थाना चोहला साहिब तरनतारन और 28 मार्च, 2022 को थाना जंडियाला अमृतसर में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
बता दें कि प्रवीण ज्वेलर और मेडिकल स्टोर में हुई लूट को पुलिस ने 26 जून को सुलझा लिया था। साथ ही तीन आरोपियों हरदीप सिंह निवासी गांव शेरपुर जिला संगरूर, नूरजीत सिंह और जगजीत सिंह दोनों निवासी गांव भाई रूपा थाना रामपुरा फूल जिला बठिंडा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर से 350 ग्राम सोने के गहने, दो किलो 200 ग्राम चांदी के गहने, एक 32 बोर पिस्टल समेत पांच कारतूस, अमृतसर से चोरी हुई सफेद रंग की एक वरना कार और वारदात में इस्तेमाल की गई आई-20 कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें