खरड़। खरड़ सदर पुलिस ने गैंगस्टर संपत नेहरा व काली शूटर को खरड़ अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 10 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए। खरड़ सदर पुलिस के थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ खरड़ सदर पुलिस स्टेशन में धमकी देकर फिरौती मांगने का मामला दर्ज है। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर मोहित बनवैत ने कुछ महीने पहले खरड़ सदर पुलिस स्टेशन में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
कुछ दिन पहले राजस्थान में हरियाणा के एक नामी गैंगस्टर को दूसरे कुछ गैंगस्टरों द्वारा गोली मार का हत्या करने की घटना को देखते हुए पुलिस ने अदालत में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। गैंगस्टरों के आने से पहले ही अदालत का पार्किंग स्थल खाली करवाने के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई।